आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन एवं गौरवशाली अवसर पर सद्दू BSUP कॉलोनी में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर जन स्वराज कल्याण समिति द्वारा एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वार्ड के सफाई कर्मियों एवं नगर निगम के कर्मचारियों का सम्मान करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह सम्मान उनके समाज के प्रति समर्पण और सेवा भाव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सराहनीय प्रयास रहा।