BREAKING

Chhattisgarh Hockey League: न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस ने दर्ज की शानदार जीत, सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक

Share:

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के रोमांचक मुकाबलों में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है। मैच के पहले क्वार्टर में शुरुआती झटकों से उबरते हुए सुरेंद्र सिंह की टीम ने शानदार वापसी की। शानदार प्रदर्शन के लिए चिराग को 'प्लेयर ऑफ द मैच' और आशीष को 'स्ट्राइकर ऑफ द मैच' चुना गया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की शिरकत

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के मैचों का आनंद लेने और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने के लिए उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव लगातार दूसरे दिन मैदान पर पहुंचे। उन्होंने मैच के बाद आयोजित प्रेजेंटेशन सेरेमनी में स्टार परफॉर्मर्स को अपने हाथों से पुरस्कृत किया।

चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल के करीब

दिन के एक अन्य मुकाबले में चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ चक्रधर चैंपियंस ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। चैंपियंस के लिए परमप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए दो बेहतरीन गोल दागे।

Share: