BREAKING

CGPSC घोटाले में ED का महा-ऐक्शन: उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकाने से बरसे लाखो रुपये नगद, हाथ लगे कई 'डर्टी डिजिटल सीक्रेट्स'!

Share:

Raipur News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले और कथित रिश्वत कांड की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए ईडी की टीम ने रायपुर और भिलाई सहित प्रदेश के कई शहरों में एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान मामले के संदिग्ध उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकानों से केंद्रीय जांच एजेंसी को 8 लाख रुपये नगद बरामद हुए हैं।

जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, यह रेड केवल नगदी की बरामदगी तक ही सीमित नहीं रही। ईडी ने उत्कर्ष चंद्राकर के गुप्त ठिकानों से कई बेहद संवेदनशील और अहम डिजिटल रिकॉर्ड, मोबाइल फोन, लैपटॉप और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए हैं। इन इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों (Electronic Evidence) में कई बड़े सफेदपोशों, अधिकारियों और बिचौलियों के नाम होने की आशंका जताई जा रही है, जो इस पूरे घोटाले को पर्दे के पीछे से ऑपरेट कर रहे थे।

इस नए खुलासे के बाद से सीजीपीएससी भर्ती विवाद में शामिल अन्य रसूखदारों और संदेही अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है। जब्त किए गए डिजिटल डेटा को खंगालने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। ईडी के अधिकारियों का मानना है कि इन डिजिटल साक्ष्यों के जरिए इस बात का पुख्ता सबूत मिलेगा कि परीक्षाओं के नंबरों में हेरफेर करने और चहेतों को नौकरी बांटने के बदले पैसों का लेनदेन किस तरह और किन खातों के जरिए किया गया था। आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ और हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारियां भी संभव हैं।

Share:

Popular News