BREAKING

NGT का बड़ा आदेश: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम समेत 3 स्टेडियमों में आयोजनों पर अंतरिम रोक

Share:

रायपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने जल संरक्षण से जुड़े एक मामले में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम समेत देश के तीन क्रिकेट स्टेडियमों में अगली सुनवाई तक बिना अनुमति किसी भी खेल गतिविधि के आयोजन पर अंतरिम रोक लगा दी है।

एनजीटी ने यह आदेश इसलिए जारी किया क्योंकि संबंधित स्टेडियमों ने केंद्रीय भूजल प्राधिकरण (CGWA) और एनजीटी द्वारा जारी कई नोटिसों का जवाब प्रस्तुत नहीं किया। याचिका में आरोप है कि स्टेडियमों के रखरखाव में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के शोधित पानी की बजाय भूजल या ताजे पानी का उपयोग किया जा रहा है तथा वर्षा जल संचयन (Rainwater Harvesting) जैसी अनिवार्य व्यवस्थाएं भी नहीं की गई हैं।

एनजीटी ने मामले को गंभीर मानते हुए अगली सुनवाई तक संबंधित स्टेडियमों में अपनी अनुमति के बिना किसी भी खेल आयोजन या गतिविधि पर रोक लगाने का अंतरिम आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई में संबंधित पक्षों के जवाब और अनुपालन रिपोर्ट पर विचार किया जाएगा।

Share:

Popular News