रायपुर, 24 जुलाई 2026। रायपुर ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत आने वाले हाई स्कूल सोन डोंगरी में छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क साइकिल वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का गरिमामय माहौल में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्कूल की छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया, जिससे दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। साइकिल पाते ही विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया।
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
साइकिल वितरण के साथ ही परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विधायक मोतीलाल साहू और उपस्थित अतिथियों द्वारा छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।
शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य पर जोर:
विधायक ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों को सुगम संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित करेगी और उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय जन प्रतिनिधियों और संगठन का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर वार्ड नंबर 2 पार्षद भगत राम हरबंस, सुरेश पटेल, नारद कौशल, लखन लाल साहू, निरंजन साहू, दीनदयाल साहू, गोपी सिंहना, कामिनी साहू, प्रमित तिवारी, प्रेम साहू, शिव शंकर साहू, विजय महानंद तथा भनपुरी मंडल के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षक, अभिभावक एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।