बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराए जाने की भनक मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया था। फरार रहने के दौरान ही उसने कानून और पीड़िता को चकमा देकर किसी दूसरी युवती से शादी रचा ली।
दो महीने तक चकमा देने के बाद गिरफ्तार की गई इस कार्रवाई के संबंध में सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था। पुलिस टीम उसकी पतासाजी में जुटी हुई थी। आखिरकार गुप्त सूचना और तकनीकी सर्विलांस की मदद से रविवार को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।
न्यायालय के आदेश पर भेजा जेल जाते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई पूरी की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से अदालत के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। सिरगिट्टी पुलिस मामले में आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है।