कबीरधाम जिले से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार तीन युवक कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक दूर तक घसीटती चली गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।