BREAKING

Youth Conclave at NIT Raipur: विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव बोले- ज्ञान और नवाचार का उपयोग समाज और राष्ट्रहित में करें

Share:

विकसित भारत का सपना आज के युवाओं के लिए है और आने वाले समय में वही इसका नेतृत्व करेंगे। देश को युवाओं की प्रतिभा, ज्ञान और सामर्थ्य से बड़ी उम्मीदें हैं।" यह बात छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में आयोजित दो दिवसीय यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने तकनीकी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए युवाओं से अपनी योग्यता का उपयोग राष्ट्रहित में लगाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवाओं को मिल रहे हैं नए अवसर

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना के साथ काम कर रही है। देश में युवाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतरीन मंच मिल रहे हैं। उन्होंने युवाओं से भावनात्मक संवाद करते हुए कहा कि आने वाले समय में जब देश वैश्विक मंच पर पूर्ण गौरव के साथ खड़ा होगा, तब उसकी कमान आज के युवाओं के हाथ में होगी। सम्मेलन के अंत में उत्कृष्ट शोधपत्र प्रस्तुत करने वाले, प्रोजेक्ट प्रदर्शनी और हैकाथॉन में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

दिग्गज विशेषज्ञों की रही उपस्थिति

एनआईटी रायपुर और भारतीय राष्ट्रीय अभियांत्रिकी अकादमी (INAE) द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय कॉनक्लेव के समापन अवसर पर कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञ उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

प्रो. राजीव प्रकाश, निदेशक, आईआईटी भिलाई

डॉ. रोहित कुमार गुप्ता, निदेशक, जवाहर लाल नेहरू एल्यूमिनियम रिसर्च, डेवलपमेंट एंड डिजाइन सेंटर

एनआईटी रायपुर के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. समीर वाजपेयी, प्रो. अर्चना शर्मा, डॉ. एस. सान्याल और डॉ. संजीव कुमार

Share: