बिरगांव निगम क्षेत्र के निवासी वर्षों से पेयजल की समस्या से जूझते रहे हैं। पूर्ववर्ती भूपेश सरकार द्वारा ₹104 करोड़ की महत्वपूर्ण जलप्रदाय योजना स्वीकृत किए जाने के बाद निगम क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में, कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, सुबह-शाम नियमित पानी की सप्लाई शुरू हो चुकी है।
वर्तमान में उरकुरा क्षेत्र के रहवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए 7 करोड़ 82 लाख की लागत से 10 लाख लीटर क्षमता की पानी टंकी बनकर तैयार हो चुकी है, वहीं लगभग 60 प्रतिशत पाइपलाइन का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।
शेष कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। उम्मीद है कि बहुत जल्द उरकुरा क्षेत्र के घरों तक नियमित और पर्याप्त पेयजल की सुविधा पहुंचाई जाएगी।
जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है।
बिरगांव के हर घर तक पानी पहुंचाना हमारा संकल्प है।
इकराम अहमद
प्रभारी – लोक निर्माण विभाग
नगर निगम बिरगांव, रायपुर