बिरगांव। नगर निगम बिरगांव के रावाभाठा वार्ड क्रमांक 15 में सतनामी समाज की भूमि पर करीब 73 लाख रुपये की लागत से निर्मित मंगल भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। वर्ष 2022 में स्वीकृत इस भवन को जल्द ही सर्वसमाज के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
मंगल भवन शुरू होने के बाद रावाभाठा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को शादी-विवाह, सामाजिक, धार्मिक और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधाजनक स्थान मिल सकेगा। क्षेत्र में लंबे समय से इस तरह की सार्वजनिक सुविधा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। भवन के शुरू होने से स्थानीय नागरिकों को अपने आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
नगर निगम बिरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन और एमआईसी सदस्यों की सहमति से मंगल भवन की देखरेख और संचालन की जिम्मेदारी निगम की निगरानी में सतनामी समाज द्वारा किए जाने का निर्णय लिया गया है। भवन के सर्वसमाज के लिए उपलब्ध होने से सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के साथ सामुदायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। यह केंद्र सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में उपयोगी साबित हो सकता है।
जारीकर्ता:
इकराम अहमद
प्रभारी–लोक निर्माण विभाग
नगर निगम बिरगांव, रायपुर