BREAKING

Accident News: खोपा धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो ट्रक से टकराई, एक की मौत और पांच घायल

Share:

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले में सड़क हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब खोपा धाम से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। वहीं पांच घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है।

दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

बताया गया कि बोलेरो में सवार श्रद्धालु खोपा धाम में दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर खड़े ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सड़क पर खड़े ट्रक की स्थिति और बोलेरो चालक की परिस्थितियों समेत दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

घायलों का अंबिकापुर में इलाज जारी

हादसे में घायल पांच श्रद्धालुओं को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस द्वारा मृतक और घायलों से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

Share: