BREAKING

Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में H1N1 के 10 नए मरीज मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 115 पहुंचा

Share:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 10 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 115 हो गई है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी 18 से बढ़कर 28 पहुंच गई है।

राजधानी रायपुर में संक्रमण के 3 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या 54 हो गई है, जबकि एक्टिव केस बढ़कर 9 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

वहीं दुर्ग जिले में भी स्वाइन फ्लू के 3 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 10 और सक्रिय मरीजों की संख्या 5 हो गई है। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर जांच कराने की अपील की जा रही है।

Share: