रायपुर (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ बीजेपी सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार बुधवार को होने जा रहा है। राजभवन में सुबह 10:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें तीन नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना है।
इस विस्तार के बाद छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की कुल संख्या 14 हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार, यह विस्तार 'हरियाणा मॉडल' पर आधारित है और इसमें क्षेत्रीय तथा जातीय संतुलन को साधने की कोशिश की गई है। हालांकि, बस्तर संभाग को कम प्रतिनिधित्व दिए जाने की आशंका के कारण राजनीतिक विवाद बढ़ने की संभावना है।
गजेंद्र यादव (दुर्ग शहर, ओबीसी- यादव समुदाय): कांग्रेस के अरुण वोरा को 48,697 वोटों के बड़े अंतर से हराया. 95.8% विधायी उपस्थिति के साथ सक्रिय विधायक. एम.ए. डिग्री धारक, 4 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तिl
गुरु खुशवंत साहेब (आरंग, एससी- सतनामी समुदाय): 1989 में जन्मे, सबसे युवा संभावित मंत्री. 2023 चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए. कांग्रेस के शिवकुमार डहरिया को 16,500 से अधिक वोटों से हरायाl
राजेश अग्रवाल (अंबिकापुर, वैश्य/अग्रवाल समुदाय): पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव को मात्र 94 वोटों से हराकर सनसनीखेज जीत हासिल की. 2018 में कांग्रेस से बीजेपी में आएl व्यवसायी पृष्ठभूमि, 10वीं तक शिक्षाl
अमर अग्रवाल (बिलासपुर, वैश्य/अग्रवाल समुदाय): दो दशक से अधिक समय से सक्रिय बीजेपी नेता. पूर्व में स्वास्थ्य, वित्त और शहरी प्रशासन जैसे अहम मंत्रालय संभाले. अनुभव के साथ मंत्रिमंडल में युवा चेहरों को संतुलन प्रदान करेंगेl