BREAKING

“संवाद से समाधान” कार्यक्रम के तहत भाठागांव बस स्टैंड में बस संचालकों की बैठक, यात्रियों की सुरक्षा पर जोर

Share:

“संवाद से समाधान कार्यक्रम” अंतर्गत शहर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड परिसर भाठागांव स्थित पुलिस सहायता केंद्र में यात्रियों को सुरक्षित एवं भयमुक्त परिवहन सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य बस संचालकों  एवं एजेंट्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उपरोक्त कार्यक्रम में

श्री संदीप पटेल द्वारा कार्यक्रम की महत्ता को बताते हुए 

बैठक में उपस्थित बस संचालकों एवं एजेंट्स के साथ यात्रियों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था, महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा तथा बस स्टैंड परिसर में अनुशासन बनाए रखने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।


बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी परिचालकों एवं ड्राइवरों को निर्देशित किया कि वे यात्रियों के साथ सौम्य व्यवहार रखें, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रात्रिकालीन यात्रा के समय विशेष सतर्कता बरतने पर भी जोर दिया गया।

इसके साथ ही बस स्टैंड परिसर में अवैध गतिविधियों, नशाखोरी एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा यात्रियों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित परिवहन व्यवस्था से ही नागरिकों का विश्वास मजबूत होगा और यात्रा सुगम एवं सुविधाजनक बनेगी।

बैठक में उपस्थित एसीपी राजेंद्र नगर श्री नवनीत पाटिल द्वारा भी बस सांचालको एवं एजेंट से परस्पर संवाद कर सामंजस्य स्थापित कर समस्याओं के निराकरण की अपील की गई।


बैठक में उपस्थित सभी संचालकों  ने यात्रियों की सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। 


सुरक्षित यात्रा — सबकी जिम्मेदारी

(जनहित में जारी)

Share: