"संवाद से समाधान "के अंतर्गत कबीर नगर थाना के होली हार्ट्स स्कूल के छात्र -छात्राएं आम जनता से बैठक — “संवाद से समाधान”
पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री संदीप पटेल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल शर्मा के मार्गदर्शन में “संवाद से समाधान” अभियान के तहत डीसीपी पश्चिम ज़ोन रायपुर में होली हार्ट्स स्कूल, कबीर नगर थाना क्षेत्र में
जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों, नागरिकों एवं ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशामुक्ति तथा यातायात नियमों के प्रति निरंतर जागरूक किया गया कबीर नगर थाना के ,थाना प्रभारी S N सिंह ने कहा कि लगातार आम जनता और छात्र - छात्राएं को जानकारी दे रहे है जिसे सभी जागरूक हो सके "संवाद से समाधान" के अंतर्गत नशा के रोक के लिए लगातार जनजागरूकता चल रहा है
साइबर जागरूकता
कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, नागरिकों एवं ग्रामीणों को प्रमुख रूप से निम्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई—
• अनजान कॉल पर डर या लालच में आकर किसी भी प्रकार के लेन-देन से बचने की समझाइश
• ऑनलाइन वित्तीय ठगी से बचाव
• सोशल मीडिया अपराधों की पहचान
• फर्जी लोन ऐप से सतर्कता
• डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर फ्रॉड से बचाव
• संदिग्ध लिंक, एप्लीकेशन (APK) एवं अनजान कॉल से सतर्क रहने की सलाह
• साइबर ठगी होने पर 1930 पर कॉल कर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराने की जानकारी
• साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर स्वयं शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
⸻
महिला एवं बाल सुरक्षा
महिला सुरक्षा एवं बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी प्रदान की गई—
• दहेज निषेध अधिनियम
• घरेलू हिंसा अधिनियम
• कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (POSH) अधिनियम
• POCSO एक्ट (बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम)
साथ ही आवश्यक हेल्पलाइन नंबर बताए गए—
1091 (महिला हेल्पलाइन) |
1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) |
112 (आपातकालीन सेवा)
ग्राम सुरक्षा
ग्रामीणों को—
• गाँव में फेरी करने आने वाले अनजान व्यक्तियों की जानकारी रखने
• संदिग्ध व्यक्तियों की फोटो सुरक्षित रखने
• CCTV कैमरे लगाने
• अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने
के संबंध में अवगत कराया गया।
सामाजिक संदेश
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों, नागरिकों एवं ग्रामीणों को—
• नशामुक्त जीवन जीने,
• महिलाओं के प्रति सम्मान रखने, तथा
• यातायात नियमों का पालन करने, जैसे—
• हेलमेट पहनकर वाहन चलाना
• संयमित गति से वाहन चलाना
• यातायात नियमों का अनुशासनपूर्वक पालन करना
की समझाइश दी गई।
विद्यार्थियों, नागरिकों एवं ग्रामीणों द्वारा पुलिस के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रशंसा एवं आभार व्यक्त किया गया।
इस जनजागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सुरक्षा, संवेदनशीलता एवं साइबर साक्षरता को बढ़ाना है।