BREAKING

एफसीआई ग्राउंड मोवा में क्रिकेट महाकुंभ की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने किया नारियल फोड़ कर शुभारंभ

Share:

आज सुबह एफसीआई ग्राउंड मोवा में क्रिकेट के महाकुंभ की शुरुआत

जिसमें 28 टीम हिस्सा ले रही हैं लगभग 350 खिलाड़ी रायपुर राजधानी के अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन करेंगे आज इसकी शुरुआत रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने फीता काटकर नारियल फोड़कर शुरुआत की लगभग 2 महीने चलने वाले इस क्रिकेट के आयोजन में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आकर्षक इनाम से सम्मानित किया जाएगा 

आज इस क्रिकेट के महाकुंभ की शुरुआत में पहला मैच खेलने वाली टीम देसी बॉयज एवं सीजी सरप्राइज टीमों के द्वारा मैच खेला गया जिसमें देसी ब्वॉयज ने मैच जीता देसी बॉयज के खिलाड़ी कृष टेमरी ने दो ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिए और चार बॉल में 10 रन बनाकर मैच को जिताया और मैन ऑफ द मैच रहे 


 इस विशाल क्रिकेट कुंभ का आयोजन बालाजी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है


Share: