BREAKING

Chhattisgarh Politics News: गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ, राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल

Share:

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र और मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने से प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। उनके राजनीतिक रूप से सक्रिय होने और कांग्रेस में प्रवेश को आने वाले समय में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।

परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि से बढ़ा महत्व

ढाल दास का संबंध ऐसे परिवार से है जिसकी छत्तीसगढ़ की सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यही वजह है कि उनके कांग्रेस प्रवेश को लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

हालांकि, उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनकी आगामी राजनीतिक भूमिका क्या होगी और पार्टी उन्हें किस जिम्मेदारी में आगे बढ़ाएगी, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। आने वाले दिनों में इस घटनाक्रम का राजनीतिक असर देखने को मिल सकता है।

Share: