BREAKING

छत्तीसगढ़ पहुंचते ही स्मृति ईरानी का कार्यकर्ताओं को सख्त संदेश, कहा- बिना बुलाए कार्यालय न आएं, अपने बूथ पर करें काम

Share:

Raipur: भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद राजधानी रायपुर पहुंचते ही स्मृति ईरानी ने अपने तेवर साफ कर दिए हैं। भाजपा कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को एक सख्त संदेश देते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि बैठक में जिसे बुलाया गया है, केवल वही कार्यालय में मौजूद रहे। बिना वजह और बिना बुलाए कोई भी कार्यकर्ता कार्यालय में भीड़ न लगाए, बल्कि सभी अपने-अपने बूथ पर रहकर काम करें।

जमीन पर बैठकर सुनी 'मन की बात'

रायपुर पहुंचने के बाद स्मृति ईरानी सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचीं। यहाँ उन्होंने प्रदेश सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।

बैठकों का रहेगा मैराथन दौर

अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान स्मृति ईरानी पार्टी पदाधिकारियों के साथ लगातार मैराथन बैठकें कर प्रदेश में पार्टी की स्थिति का जायजा ले रही हैं:

सुबह 11:30 से 12:30 बजे: प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और प्रदेश महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक बैठक।

दोपहर 12:30 से 1:30 बजे: प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा और आगामी रणनीति पर चर्चा।

दोपहर 1:30 से 2:30 बजे: संभाग प्रभारी, सह प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक।

शाम 3:30 से 5:00 बजे: पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के साथ अहम बैठक।

शाम 5:30 से 7:00 बजे: पार्टी के पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संवाद।

शाम 7:00 से रात 8:30 बजे: भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक।

Share: