Raipur: छत्तीसगढ़ में 'जल जीवन मिशन' के तहत काम करने वाले हजारों ठेकेदारों का सब्र अब पूरी तरह जवाब दे चुका है। पिछले तीन साल से 5,000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम भुगतान अटका होने के कारण प्रदेशभर के ठेकेदार गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। अपनी इसी मांग को लेकर आज यानी मंगलवार (27 अक्टूबर) को लगभग दो हजार ठेकेदार राजधानी रायपुर में सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं।
घड़ी चौक और आंबेडकर चौक पर अनोखा प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में ठेकेदार रायपुर के प्रमुख स्थलों—घड़ी चौक, आंबेडकर चौक और शास्त्री चौक पर अर्धनग्न होकर और हाथों में भीख मांगने वाला कटोरा लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। ठेकेदारों का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी उनकी बकाया राशि जारी नहीं की जा रही है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।