BREAKING

NEET-SS 2026 की परीक्षा 11 और 12 दिसंबर को होगी।

Share:

सुपर स्पेशलिटी के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET-SS) 2026 का आयोजन इस वर्ष 11 और 12 दिसंबर को किया जाएगा। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने एक नोटिस में बताया कि यह परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि इस वर्ष 18 नवंबर है। NBEMS ने उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा योजना और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइर उपलब्ध सूचना बुलेटिन देखने की सलाह दी है।NEET-SS परीक्षा उन मेडिकल डॉक्टरों के लिए आयोजित की जाती है, जो पोस्टग्रेजुएट मेडिकल शिक्षा के बाद सुपर स्पेशलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं। इसके माध्यम से डॉक्टर डीएम, एमसीएच और संबंधित सुपर स्पेशलिटी कोर्स में दाखिला प्राप्त कर सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य चिकित्सा के विशेष क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार करना है। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया और उपलब्ध सीटों के आधार पर मेडिकल संस्थानों में दाखिला मिलता है। देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों में सुपर स्पेशलिटी की पढ़ाई करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है।

NBEMS ने उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक सूचना बुलेटिन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है। सूचना बुलेटिन में पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा योजना, परीक्षा पैटर्न, जरूरी दस्तावेज और आवेदन से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे संबंधित सुपर स्पेशलिटी पाठ्यक्रम के लिए निर्धारित शैक्षणिक और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। आवेदन के दौरान व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करना भी जरूरी होगा। किसी भी प्रकार की गलत जानकारी या अधूरा आवेदन परेशानी का कारण बन सकता है।

परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, इसलिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा के प्रारूप से परिचित रहना चाहिए। तैयारी के दौरान संबंधित विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक्स, मेडिकल कॉन्सेप्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करना उपयोगी हो सकता है। उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख को ध्यान में रखते हुए अपनी पढ़ाई की रणनीति तैयार करनी चाहिए। इसके साथ ही समय प्रबंधन और मॉक टेस्ट के जरिए अपनी तैयारी का आकलन करते रहना चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को NBEMS की ओर से जारी होने वाले एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और अन्य निर्देशों पर नजर रखनी होगी। परीक्षा से संबंधित किसी भी बदलाव या नई सूचना के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को ही मान्य माना जाना चाहिए।

Share: