BREAKING

Railway Parcel App : बिलासपुर में बुकिंग से डिलीवरी तक, सब कुछ घर बैठे

Share:

बिलासपुर। रेल पार्सल सेवा अब पहले से कहीं अधिक प्रभावी, सरल और सुविधाजनक हो गई है। रेलवे ने एक नई पहल करते हुए ‘रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक’ विकसित किया है। यह एप एंड्राइड और आईओएस (iOS) दोनों मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ-साथ वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। इस एप के सुचारु संचालन और देशभर में विस्तार के लिए शुरुआती चरण में इसे आठ बड़े शहरों में लागू किया गया है।

क्या हैं इस एप की खासियतें?

इस नई सेवा के शुरू होने से ग्राहकों को अपना पार्सल लेकर रेलवे पार्सल कार्यालय जाने और लंबी कागजी औपचारिकताओं से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। अब ग्राहकों को सभी सुविधाएं घर बैठे ही मिलेंगी:

पिकअप और डिलीवरी: रेलवे से जुड़े लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता ग्राहक के घर या प्रतिष्ठान से खुद पार्सल पिक करेंगे और उसे रेलवे स्टेशन तक पहुँचाएंगे।

ट्रेन से परिवहन: रेलवे द्वारा उस पार्सल को सुरक्षित रूप से गंतव्य (डिस्टिनेशन) स्टेशन तक पहुँचाया जाएगा।

अंतिम छोर तक डिलीवरी: गंतव्य स्टेशन पर पहुँचने के बाद लॉजिस्टिक्स पार्टनर पार्सल को प्राप्तकर्ता (रिसीवर) के पते तक सुरक्षित पहुँचाएंगे।

Share: