BREAKING

शिक्षक की शर्मनाक करतूत: पूर्व नाबालिग छात्रा को अगवा कर चाकू की नोक पर होटल में किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Share:

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली एक बेहद सनसनीखेज और घिनौनी वारदात सामने आई है। यहाँ एक निजी स्कूल के पूर्व शिक्षक ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही एक पूर्व नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस वारदात ने शिक्षा के मंदिर और समाज में शिक्षकों पर बने भरोसे को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है।

बिलासपुर। आरोपी शिक्षक ने पहले से सोची-समझी साजिश के तहत नाबालिग छात्रा को रास्ते में रोककर चाकू की नोक पर डराया-धमकाया और जबरन उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद वह पीड़िता को तोरवा थाना इलाके के एक सुनसान होटल में ले गया, जहाँ उसने डरी-सहमी नाबालिग की लाचारी का फायदा उठाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। डरी हुई छात्रा जब अपने घर पहुंची, तब जाकर इस पूरी खौफनाक घटना की जानकारी परिजनों को हुई।

बिलासपुर। शिकायत मिलते ही बिलासपुर पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत कड़ा एक्शन लिया। पुलिस की विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए नाकेबंदी की और आरोपी पूर्व शिक्षक को घेराबंदी करके दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अपहरण और दुष्कर्म की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share: