BREAKING

दिनदहाड़े 1 करोड़ के जेवरात पार, ज्वेलरी शॉप संचालक का बैग लेकर उड़ा बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

Share:

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े उठाईगिरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना जिले के सीतापुर क्षेत्र की है, जहाँ एक ज्वेलरी शॉप के संचालक को निशाना बनाया गया। अज्ञात आरोपी संचालक की नजर चूकते ही सोने और चांदी के बहुमूल्य आभूषणों से भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक घटना से स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में भारी हड़कंप मच गया है।

पीड़ित ज्वेलरी शॉप संचालक के अनुसार, चोरी हुए बैग में लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और चांदी के जेवरात मौजूद थे। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों की टीम मौके पर पहुँची और जांच-पड़ताल शुरू की। वारदात स्थल और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर पुलिस साक्ष्य जुटाने में लग गई है।

गनीमत यह रही कि पूरी वारदात दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में संदेही बदमाश बैग पार करते हुए साफ नजर आ रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान शुरू कर दी है और क्षेत्र में नाकेबंदी कर तलाश तेज कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए शत-प्रतिशत जेवरात बरामद कर लिए जाएंगे।

Share:

Popular News