दिनाँक 250/01/2026 रविवार को को विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल रायपुर महानगर के तत्वाधान में वि.हिं.प.बजरंगदल गुढ़ियारी प्रखण्ड द्वारा क्षेत्र के सीएसईबी मैदान पहाड़ी चौक गुढ़ियारी में अनुशासन,राष्ट्रप्रेम,धार्मिक अलख जागृत करने वाला राष्ट्रगान व सफल शौर्य पथ संचलन का समापन हुआ !
• अनुशासन व शांति: शौर्य पथ संचलन में शामिल महानगर प्रखण्डों के कार्यकर्ताओं ने अनुशासित ढंग से नगर परिधि के प्रमुख मार्गों से गुजरकर अपनी एकता और शक्ति का प्रदर्शन किया।
• सुरक्षा व सहयोग: स्थानीय पुलिस और प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण पूरा आयोजन सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
जिला मंत्री बंटी कटरे जी ने कार्यक्रम का उदेश्य बताया
• उद्देश्य: इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के वीर शहीदों के बलिदान को याद करना तथा आज के युवाओं में सनातन धर्म व राष्ट्र के प्रति प्रेम व सुरक्षा की भावना जाग्रत करना रहा।
• समाज का समर्थन: स्थानीय नागरिकों द्वारा शौर्य पथ संचलन का पूरे उत्साह और आत्मीयता से स्वागत किया गया, जो आयोजन की सफलता को दर्शाता है।
गुढ़ियारी प्रखण्ड द्वारा आयोजित इस शौर्य पथ संचलन में छात्तीसगढ़ प्रान्त के बजरंगदल संयोजक "शुभम नाग" जी का उत्साहवर्धक ओजस्वी वक्तव्य , किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर "साध्वी सौम्या दीदी" एवं "गौतमानंद महाराज जी" के मुखाररबिंद से आशीष वचन श्रवण करने का सौभाग्य कार्यकर्ताओ व क्षेत्रवासियों को प्राप्त हुआ ! गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समर्पण किया गया,
विशिष्ट अतिथि एवं मार्गदर्शक हेतु वि.हिं.प.प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री सरल मोदी जी ,महानगर अध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद शर्मा जी उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, महानगर मंत्री श्री बंटी कटरे जी,महानगर सह-मंत्री किशोर पटले जी जिला सुरक्षा प्रमुख अजय देवांगन, योगेश सैनी, विजेंद्र वर्मा सम्मिलित रहे !
सम्पूर्ण कार्यक्रम विहिंप बजरंगदल गुढ़ियारी प्रखण्ड के सभी कार्यकर्ता के कुशल प्रबंधन से सम्पन्न हुआ जिसमें प्रमुखता से प्रखण्ड पालक देवेंद्र शर्मा जी, अध्यक्ष- प्रवीण लाँजेवार जी,मंत्री - राम देवांगन, संयोजन - भारत साहू, का योगदान रहा ! तथा सह संयोजक- दीपक दुबे, आर्यन सिंह, गौ सेवक - विष्णु साहू जी, सह गौ सेवक - गोलू कटरे जी, सुरक्षा प्रमुख -रामदेव चतुर्वेदी, सह सुरक्षा - मोंटू देवांगन मार्ग दर्शक- राज भइया जी ने महत्वपूर्ण भागीदारी निभायी !