जोन क्रमांक़ 3 शंकर नगर में जोन 3 के अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू एवं MIC सदस्य संतोष सीमा साहू के नेतृत्व में जोन 3 के सभी पार्षद, जोन कमिश्नर एवं जोन के सभी अधिकारी उपस्थिति में वार्ड 31 के पार्षद पुष्पा रोहित साहू ने जोन अध्यक्ष, MIC सदस्य, एवं जोन कमिश्नर को वार्ड में हो रही पानी की समस्या से अवगत कराया l
वार्ड में होने वाली पानी की समस्याओं पर सघन चर्चा किया गया l मुख्य रूप से नदी पाइप लाइन में पानी लो प्रेसर समस्या है वार्ड में स्थापित बोर में पाइप डालने का आग्रह किया l जिन जिन स्थानों में बोर का लेवल खत्म हो जाता है उन स्थानों पर टैंकर भिजवाने का आग्रह किया गया वार्ड पार्षद पुष्पा पर रोहित साहू के द्वारा l
जोन क्रमांक 3 के अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू जी, MIC के सदस्य जल विभाग के अध्यक्ष संतोष सीमा साहू जी और जोन कमिश्नर जी ने वार्ड की पानी की समस्याओं को सुना समझा और निदान करने का आश्वासन दिया l आप सभी का धन्यवाद व्यक्त करती हूं l