BREAKING

Better Bharat Foundation द्वारा 101वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

Share:

Better Bharat Foundation द्वारा वार्ड 09 (पंडित मोतीलाल) जोन 9 वार्ड 09 के पार्षद पार्षद गोपेश साहू के सहयोग से अपने 101वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

 यह संस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था।

इस विशेष शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शामिल रहे।

नेत्र परीक्षण सेवा ASG Eye Hospital के विशेषज्ञ डॉ. रामजीत यादव द्वारा दी गई। 

दंत जांच Naman Dental Hospital की डॉ. नेहा द्वारा की गई। 

सामान्य स्वास्थ्य जांच ILS Hospital की डॉ. तेष्णा द्वारा की गई, 

जिसमें मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई।

रक्तदान शिविर का संचालन Ashirwad Blood Bank के सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।


इस आयोजन का संचालन वार्ड 09 (पंडित मोतीलाल) जोन 9 के पार्षद गोपेश साहू जी द्वारा किया गया, जिनकी सक्रिय भूमिका एवं मार्गदर्शन में यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखाई और संस्था के इस 101वें शिविर की सराहना की। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सफल रहा, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग एवं जागरूकता की भावना को भी सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Better Bharat Foundation एवं  गोपेश साहू ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Share: