रायपुर। लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 क्षेत्र में जलभराव की समस्या सामने आई। स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड क्रमांक 45 में नरेय्या तालाब के सामने सड़क मार्ग पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
जलभराव की जानकारी मिलने के बाद जोन 4 के स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सफाई कार्य शुरू कराया। टीम ने जल निकासी की व्यवस्था कर सड़क पर जमा पानी को हटाया, जिससे आवागमन से जुड़ी समस्या में राहत मिली।
नगर निगम की ओर से बारिश के दौरान जलभराव वाले स्थानों पर सफाई और जल निकासी की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। वार्ड 45 में भी तत्काल कार्रवाई कर स्थानीय लोगों की समस्या का समाधान किया गया।