रायपुर, साहू समाज - रामकृष्ण परमहंस वार्ड -20 में माँ कर्मा जयंती महोत्सव टीचर्स कॉलोनी कोटा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में वरीष्ठ कनिष्ठ नागरिक एवं बच्चों सहित कलश यात्रा के साथ नवनिर्मित भवन, भक्त शिरोमणी माँ कर्मा भवन परिसर में पहुंचकर माँ कर्मा की पूजा-अर्चना दीप प्रज्जवलन करने के पश्चात् छत्तीसगढ़ राजगीत के साथ कार्यक्रम का विधिवत प्रारम्भ किया गया। सभी अथितियों का तिलक-चंदन एवं फूल माला से स्वागत किया गया।
नन्हे-नन्हे बच्चों ने विभिन्न मनमोहक छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम की प्रस्तुती देकर मां कर्मा जयन्ती कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। प्रारभिक वक्तव्य में साहू समाज वार्ड के अध्यक्ष श्री भोजराम साहू (गुरुजी) ने स्थानीय विधायक श्री राजेश मूणत व वार्ड के पार्षद श्री अमन ठाकुर, जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम ठाकुर को साहू समाज की तरफ से नवनिर्मित भवन के लिए धन्यवाद ग्यापित किया और अपने द्वारा किए गए समाज जागरण प्रयासों को समाज के समक्ष प्रस्तुत कर लोगों को समाजिक कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने और एकता के सूत्र में बंधने के लिए आमंत्रित किया और सर्व समाज को सम्मान देने की बात कही।
माँ कर्मा की भक्ति पर कहा कि माँ कर्मा की भक्ति में इतनी शक्ति थी की माँ के बने खिचड़ी खाने महाप्रभु भगवान जगन्नाथ स्वामी मन्दिर छोड़कर माँ के पास आ जाते थे।
वार्ड के पार्षद श्री अमन ठाकुर ने अपने उदबोधन में कहा की माँ कर्मा की जन्यती मनाने हम सब भारी संख्या में इक्क्ठा हुए हैं, इससे साहू समाज की एकता दिखाई देती है और हम सबको ऐसे ही मिलजुल रहना चाहिए और हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाना चाहिए। उन्होंने अपने द्वारा आने वाले समय में वार्ड में किये जाने वाले विकास कार्य की योजना भी बताई।
शहर जिला साहू संघ की महिला सयोजिका डॉ. तृष्णा साहू ने कहा की आज की नारी शक्तिशाली है वे हर कार्य कर सकती है। हमारे समाज की बेटियां भी अपनी मेहनत से हर मुकाम हासिल कर सकती है बस अपनी इक्छा शक्ति को जागृत करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे साहू समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रायपुर ग्रामीण विधायक माननीय मोतीलाल साहू जी ने कहा की जहाँ माँ कर्मा की जयंती मनाया जाता है वहां आये सभी भक्तों पर माँ की कृपा होती है मैं आप सबके साथ माँ कर्मा की कृपा दर्शन करने आया हुं।
उन्होंने आगे कहा आज हमारा समाज जाग चूका है और अपनी मेहनत व कठोर परिश्रम का ही परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री भी हमारे साहू समाज से है उन्होंने प्रधानमंत्री जी की कठोर परिश्रम व देश की जनता के लिए उनके द्वारा किए कार्यों व जनता के जीवन में आये बदलाव का भी वर्णन किया तथा राज्य सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को अवगत कराया।
साहू समाज के मिडिया प्रभारी धनेश साहू जी ने बताया कि माँ कर्मा की जयंती महोत्सव में गुड़ियारी परिक्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक डॉ. जीवनलाल साहू, श्री लालाराम साहू ने समाज को सम्बोधित किया एवं शहर जिला महामंत्री श्री कमल साहू, गुढ़ियारी परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री राज साहू, श्री बोधन साहू, नगर निगम एमआईसी सदस्य श्री भोलाराम साहू, वार्ड - 18 के पार्षद श्री सोहन साहू सभी ने उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया।
वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री विमल साहू, डॉ नोहर साहू, श्रीमती हेमीन साहू, पीलाराम साहू, रामेश्वर साहू सालिकराम साहू, संजय साहू गेंदलाल साहू, जयराज साहू, अमित साहू, शिव साहू कामदेव साहू, चमनसाहू सहित कोटा, गुढ़ियारी सहित साहू समाज के लोग बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चों के साथ शामिल हुए। साहू समाज ने महोत्सव में शामिल सभी दर्शक दीर्घा को स्वागत अभिनंदन के साथ आभार प्रदर्शन किया।