BREAKING

रायपुर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा भव्य श्री राम महोत्सव व शोभा यात्रा, 5000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल

Share:

विश्व हिन्दू परिषद रायपुर जिला महानगर के गुढ़ियारी प्रखंड में दिनांक 22 मार्च 2026 दिन रविवार को श्री राम महोत्सव  एवं वृहत भव्य शोभा यात्रा का कार्यक्रम सम्पन्न हुवा इस कार्यक्रम में पुरे गुढ़ियारी प्रखंड के लगभग 5000 लोगो ने श्री राम महोस्तव एवं वृहत भव्य शोभा यात्रा में पुण्य के भागीदारी बने ,इस विशाल कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त मंत्री श्री पुनेद्र सिन्हा जी ने प्रभु श्री राम जी के संघर्ष भरे जीवन  में प्रकाश डाला हिन्दू नववर्ष ही सृष्टि का नया वर्ष  होता है इसके बारे में जानकारी दी ,राम ही जीवन है, राम ही आदर्श है ,और राम ही संपूर्ण केंद्र बिंदु है यह विषय की जानकारी  बताये एवं विश्व हिन्दू परिषद के उदेश्य एवं संगठन के कठिन समय ,कार्यकर्ताओ की बलिदान ये सम्पूर्ण विषय  लोगो को समझाया ,


जिला अध्यक्ष श्री भगवती शर्मा जी  उध्बोधन में सामाजिक समरसता ,जाती ,पंत ,प्रान्त ,भाषा,ये सभी से लोग उठकर एक समरस  हो जाये यही  सनातन धर्म की मूलभावना है ये सम्पूर्ण जानकारी अपने उध्बोधन रखे , इस भव्य कार्यक्रम का संचालन महानगर जिला मंत्री बंटी कतरे ने किया,इस कार्यक्रम  प्रान्त के उपाध्क्ष श्री सरल मोदी जी ,जिला अध्यक्ष श्री भगवती शर्मा जी ,जिला  मंत्री  श्री बंटी कटरे जी ,कार्यक्रम का चिंतन कर सफल बनाने वाले जिला के उपाध्क्ष श्री देवेंद्र शर्मा जी ,गीत गाकर लोगो को श्री राम जी के प्रति भक्ति जगाने वाले सत्संग प्रमुख श्री देवेंद्र डिकोडिया जी ,इसके अलावा समाज से आये सतनाम समाज से रविदास समाज ,यादव समाज ,साहू समाज ,कुर्मी समाज ,लोधी समाज ,कायस्थ समाज ,जैन समाज ,राजपूत समाज , निषाद समाज ,कलार समाज सभी  समाज के प्रभुतजन मंच पर विराजमान थे।

भव्य  शोभा यात्रा में  में हनुमान जी महाराज का विशाल काय विराट रूप में प्रतिमा शोभायमान हो रहे थे विशेष आकर्षण छोटे बच्चे जो  शेर शिवा जी ,महारानी लक्ष्मीबाई,रानी दुर्गावती ,महाराणा प्रताप छत्रपति शिवाजी के वीर पुत्र छावा संभा जी महाराज ये सब बनकर घोड़े में सवार होकर निकले ऐसा प्रतीत हो रहा था की मानो ये सभी महापुरुष हमारे बिच में साक्षात् खड़े है ,इस भव्य शोभा यात्रा में 15  घोड़े , 6 ऊंट ,कई प्रकार आकर्षण करने वाले झांकी था पूरा गुढ़ियारी नगर भगवा ध्वज से ढक गया था। 


उसी प्रकार आज दिनांक 27 मार्च 2026 को विश्व हिन्दू परिषद प्रान्त कार्यालय पंडरी सत्यनारायण भवन में शंकर नगर प्रखंड का श्री राम महोत्सव  कार्यक्रम किया गया जिसमे मुख्या वक्ता के रूप में जिला अध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद शर्मा जी प्रभु श्री राम जी के बारे  में बताये इस कार्यक्रम में जिला मंत्री श्री बंटी कटरे जी जिला  सत्संग प्रमुख श्री देवेंद्र डिकोडिया जी शंकर नगर प्रखंड के कार्यकर्ता बंधू सभी उपस्थित रहे। ऐसे ही रायपुर महानगर में श्री राम महोत्सव का कार्यक्रम 100 अधिक जगहों पर मनाने की योजना किया गया है।

Share: