BREAKING

नगर पंचायत अध्यक्ष के निवास पर सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात

Share:

139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल और स्वदेशी अपनाने के संदेश पर हुई चर्चा

नगरी। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 139वां एपिसोड नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा के निवास पर जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सुना गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 12 वर्षों के सफर को याद किया। उन्होंने बताया कि विजयादशमी के अवसर पर शुरू हुए इस कार्यक्रम को देशवासियों ने लगातार अपना स्नेह और समर्थन दिया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के अलग-अलग क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलावों, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों के प्रयासों को देश के सामने लाया गया है।

Share: