BREAKING

जोन 09 कार्यालय में पार्षदों और अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न; वार्डों की सफाई और मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने पर जोर

Share:

Raipur: आज जोन क्रमांक 09 कार्यालय में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और विकास कार्यों को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जोन क्रमांक 09 के अध्यक्ष गोपेश साहू ने की। इस उच्च स्तरीय बैठक में क्षेत्र के सभी वार्डों के सम्मानित पार्षदगण, जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक तालमेल को मजबूत कर वार्डों की जमीनी समस्याओं का तत्काल समाधान खोजना था।

बैठक के दौरान वार्डों की स्वच्छता व्यवस्था, नियमित साफ-सफाई, बरसात के मद्देनजर नालों की सफाई, सुचारू पेयजल आपूर्ति और स्ट्रीट लाइट जैसी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अध्यक्ष गोपेश साहू और पार्षदों ने संबंधित अधिकारियों से वार्डवार कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी। साथ ही, आम जनता को आ रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों के समक्ष आवश्यक सुझाव और मांगें रखीं और सभी जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के समापन पर जोन अध्यक्ष गोपेश साहू ने स्पष्ट किया कि प्रशासन और पार्षदों का एकमात्र लक्ष्य जनहित है। उन्होंने कहा कि "जनहित सर्वोपरि है— स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त वार्ड हमारा संकल्प है।" उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निवारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करें।

Share: