BREAKING

Khairagarh Cyber Security News: 2 हजार लोगों ने लिया साइबर अपराध से बचाव का संकल्प, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जागरूक

Share:

खैरागढ़। साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा को लेकर खैरागढ़ में साइबर जागृति अभियान के तहत बड़ा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय के कैंपस-2 स्थित आईकेएसवी ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में करीब 2 हजार छात्र-छात्राओं, नागरिकों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव ने की। इस दौरान साइबर अपराधों के बदलते तरीकों और उनसे बचने के लिए जरूरी सावधानियों को लेकर लोगों को जानकारी दी गई।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि साइबर अपराध लगातार नए रूप में सामने आ रहे हैं। डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करते समय थोड़ी सी लापरवाही भी लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से विशेष रूप से सतर्क रहने और साइबर सुरक्षा के नियमों को अपने परिवार व आसपास के लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

कार्यक्रम में साइबर ठगी से बचाव, संदिग्ध लिंक और कॉल से सावधानी, ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्कता तथा निजी जानकारी साझा न करने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर जागरूक किया गया। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने डिजिटल सुरक्षा को लेकर सामूहिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Share: