BREAKING

छत्तीसगढ़ में 700 सहायक प्राध्यापकों की होगी सीधी भर्ती, उच्च शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी

Share:

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा विभाग में नौकरी का बड़ा अवसर सामने आया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में रिक्त 700 सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) पदों पर जल्द सीधी भर्ती करने की तैयारी शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने मंत्रालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

बैठक में कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। मंत्री ने कहा कि रिक्त पदों को जल्द भरने से उच्च शिक्षा संस्थानों में पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी।

उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार भर्ती प्रक्रिया नियमानुसार जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई और संबंधित प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्णय से प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा में अवसर मिलने की उम्मीद है।

Share: