BREAKING

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती: रायपुर में विधायक सुनील सोनी समेत जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

Share:

रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में तथा नगर निगम जोन क्रमांक-2 के सहयोग से जी.ई. मार्ग स्थित शारदा चौक के पास आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़, संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, पूर्व पार्षद जयन्ती भाई पटेल सहित कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुआ।

Share: