BREAKING

WhatsApp पर भेजा रेल टिकट पड़ा महंगा! TTE ने लगाया जुर्माना, जानिए रेलवे का अहम नियम

Share:

रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान WhatsApp पर भेजे गए रेल टिकट के स्क्रीनशॉट पर भरोसा करना एक यात्री को महंगा पड़ गया। कोरबा से रायपुर जा रही एक महिला यात्री को टिकट जांच के दौरान जुर्माना भरना पड़ा, क्योंकि रेलवे के नियमों के अनुसार केवल स्क्रीनशॉट या फॉरवर्ड किया गया टिकट हर स्थिति में वैध नहीं माना जाता।

जानकारी के अनुसार, टिकट जांच के दौरान महिला यात्री ने अपने भाई से संपर्क किया। भाई ने RailOne App के जरिए कोरबा से रायपुर तक का अनारक्षित टिकट बुक कर उसका स्क्रीनशॉट WhatsApp पर भेज दिया। हालांकि, टिकट जांच कर्मचारी (टीटीई) ने इसे नियमों के अनुरूप मान्य नहीं माना और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला।

डिजिटल टिकट से जुड़े जरूरी नियम

यात्रा शुरू करने से पहले ही टिकट बुक होना चाहिए।

केवल स्क्रीनशॉट या WhatsApp पर प्राप्त तस्वीर हर परिस्थिति में वैध प्रमाण नहीं मानी जाती।

टिकट को अधिकृत रेलवे ऐप या सिस्टम में निर्धारित नियमों के अनुसार प्रदर्शित किया जाना आवश्यक हो सकता है।

टिकट बुकिंग का समय और यात्रा की स्थिति रेलवे के नियमों के अनुरूप होना जरूरी है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल टिकट का उपयोग करने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले संबंधित नियमों की जानकारी जरूर रखनी चाहिए, ताकि अनावश्यक जुर्माने या परेशानी से बचा जा सके।

Share: