BREAKING

नेताजी सुभाष स्टेडियम की बिजली कटने पर महापौर मीनल चौबे सख्त, दुकानदारों को सुधार के लिए 7 दिन का समय

Share:

रायपुर। रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम की बिजली कटने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्टेडियम परिसर की दुकानों के आबंटितियों को एक सप्ताह के भीतर बिजली व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।

जोन-4 कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान स्टेडियम की बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी मिलने पर महापौर ने अधिकारियों और दुकानदारों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

बिजली खर्च की पारदर्शी गणना के निर्देश

महापौर मीनल चौबे ने जोन-4 की जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी को निर्देशित किया कि स्टेडियम परिसर की दुकानों के विद्युत व्यय की गणना पूरी तरह विधिसम्मत, पारदर्शी और गंभीरता के साथ सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न हो।

समीक्षा बैठक में कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी, पार्षद अर्जुमन एजाज ढेबर, अजय साहू, पार्षद प्रतिनिधि संतोष हियाल, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, सहायक अभियंता दीपक देवांगन सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share: