BREAKING

Janjgir Naila Train Suicide Case: चलती ट्रेन के सामने लेटकर युवक ने की आत्महत्या; नैला रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला शव

Share:

जांजगीर-चांपा न्यूज़: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के नैला रेलवे ट्रैक पर शनिवार को एक युवक ने चलती ट्रेन के सामने लेटकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नैला चौकी पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

जानिए कैसे हुई घटना:

मृतक की पहचान: पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जांजगीर निवासी राहुल अग्रवाल के रूप में की गई है।

ट्रैक पर मिला शव: प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, युवक ने अचानक ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का शव रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में बट गया।

पुलिस की कार्रवाई: नैला चौकी पुलिस ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Share: