BREAKING

Mobile Theft Syndicate: रायपुर में अंतर्राज्यीय मोबाइल लूट-चोरी गिरोह का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Share:

रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने मोबाइल लूट और चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कबीर नगर थाना पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में गिरोह का नेटवर्क रायपुर से ओडिशा और राजस्थान तक फैला होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और जांच के दौरान अब तक मोबाइल चोरी और लूट की करीब 100 घटनाओं का खुलासा हुआ है। आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर 14 मोबाइल फोन और 2 लैपटॉप बरामद किए गए हैं।

जांच में सामने आया कि गिरोह चोरी और लूटे गए मोबाइल फोन को रायपुर में सीधे बेचने के बजाय दूसरे राज्यों में भेजता था। वहां मोबाइल की पहचान बदलने के बाद उन्हें दोबारा बाजार में खपाने की कोशिश की जाती थी। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और मोबाइल की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई के बाद मोबाइल चोरी और लूट की अन्य घटनाओं से जुड़े मामलों में भी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ गिरोह के नेटवर्क और बरामद सामान को लेकर और जानकारी सामने आने की संभावना है।

Share: