रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की ओर से देशभक्ति और सामाजिक सेवा से जुड़ी विशेष पहल की गई। शहर अध्यक्ष मोहन बंजारे के मार्गदर्शन तथा रोशन कुर्रे और राकेश रात्रे के नेतृत्व में शासकीय विद्यालय में नन्हे-मुन्ने बच्चों को तिरंगा झंडा, पेन और बूंदी का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना रहा।
आमजन को भी बांटे तिरंगे और मिठाई
समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्कूली बच्चों के साथ-साथ आम जनता के बीच भी तिरंगा झंडा और मिठाई वितरित की। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता का संदेश दिया गया। इस दौरान बच्चों और आम नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
समाजसेवा के साथ देशभक्ति का संदेश
आयोजकों ने कहा कि बच्चों और आमजन के बीच तिरंगा वितरित करना केवल स्वतंत्रता दिवस मनाने की पहल नहीं, बल्कि नई पीढ़ी में देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता के संस्कार मजबूत करने का प्रयास है। शिक्षा, सेवा और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से समाज के लोगों ने राष्ट्रीय पर्व को सार्थक बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला सह-सचिव राकेश गेंदले, महासचिव हरिशंकर घृतलहरे, समाजसेवक सोहन दिवाकर, महासचिव अनुज मिरी, समाजसेवक नानू भाई, कोषाध्यक्ष विवेक टंडन, सचिव मुकेश घृतलहरे, सचिव रूपेश घरे सहित अनिश भाई, हेमंत भाई, ईश्वर सेठ, निलेश भाई, देव मधुकर, रजत, साहिल रात्रे, करण, ओंकार, अमर और पीयूष उपस्थित रहे।