BREAKING

Kondagaon Accident: मंत्री केदार कश्यप के काफिले में हादसा, 6 घायल; 4 गंभीर को रायपुर रेफर

Share:

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में मंत्री केदार कश्यप के काफिले का सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में कुल 6 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों में एक महिला समेत चार पुलिस जवान शामिल हैं। वहीं मंत्री के पीए और ड्राइवर को भी चोटें आई हैं।

हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकीय जांच के बाद चार गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल घायलों की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

Share: