BREAKING

Bilaspur Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या, CCTV फुटेज में कैद हुआ संदिग्ध आरोपी

Share:

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के यहां चौकीदारी करने वाले कर्मचारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की RPF कॉलोनी में हुई, जहां चौकीदार का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने स्टोर रूम के पास रखी लोहे की वस्तु से चौकीदार के सिर पर हमला किया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

CCTV में कैद हुई वारदात

पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। साथ ही उसके आने-जाने के रास्तों और घटना से जुड़े अन्य सुरागों की भी जांच की जा रही है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आरोपी की तलाश जारी है।

Share: