BREAKING

परसकोल में ₹75.23 लाख के हाई स्कूल भवन का भूमिपूजन: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब बोले– शिक्षा से गढ़ा जाएगा आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़

Share:

आरंग- छत्तीसगढ़ के आरंग विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम परसकोल में ग्रामीण शिक्षा स्तर को मजबूत करने के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। यहाँ शासकीय हाई स्कूल के नवीन भवन निर्माण के लिए ₹75.23 लाख की लागत राशि का विधि-विधान से भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत आरंग की अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू ने की। भवन की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसके पूरा होने से छात्रों और ग्रामीणों में भारी उत्साह है।

शिक्षा से ही गढ़ा जाएगा सशक्त छत्तीसगढ़: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

भूमिपूजन के बाद विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि शिक्षा किसी भी उन्नत समाज के विकास की पहली सीढ़ी होती है। सरकार का संकल्प है कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अधोसंरचना मिले। यह हाई स्कूल भवन क्षेत्र के बच्चों के सुनहरे भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा। आज के आधुनिक युग में केवल डिग्री को नाकाफी बताते हुए मंत्री ने कहा कि युवाओं को हुनरमंद होना पड़ेगा, जिसके लिए तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार, क्षेत्रवासियों को दी बधाई

समारोह में जनपद सदस्य (क्षेत्र क्रमांक 8) प्रीतम साहू ने कहा कि हाई स्कूल के नए भवन की मांग इस क्षेत्र के युवाओं और पालकों की एक बहुप्रतीक्षित मांग थी। उन्होंने मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र की हर मूलभूत समस्या का त्वरित निराकरण कराया जाएगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत परसकोल की सरपंच लक्ष्मी सोहन साहू, भाजपा मंडल आरंग के अध्यक्ष देवनाथ साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार भारद्वाज सहित कई प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर शासकीय हाई स्कूल परसकोल के प्राचार्य चंद्रहास सेन ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share:

Popular News