रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान जल्द शुरू होने जा रही है। अभियान के तहत राज्य की 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में अभियान की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अभियान के पहले चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कुल 23 जिलों में इसे लागू किया जाएगा। शासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है और अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अभियान की रूपरेखा एवं क्रियान्वयन की जानकारी साझा की।
बैठक में आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने और अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया।