BREAKING

वायरल वीडियो के बाद शिक्षा विभाग की कार्रवाई, शिक्षक और शिक्षिका बीईओ कार्यालय अटैच

Share:

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड स्थित प्राथमिक शाला खैरवार पारा, बोड़सरा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में स्कूल के एक शिक्षक और शिक्षिका के अनुचित आचरण के आरोप सामने आने पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे।

मामले की जांच के लिए गठित टीम ने अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपी। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद संबंधित शिक्षक और शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से अलग-अलग ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालयों में अटैच कर दिया गया है। विभागीय स्तर पर मामले की आगे भी जांच जारी है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शैक्षणिक संस्थानों की गरिमा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया जाएगा। मामले में विभागीय नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share: