BREAKING

Naxalite Materials Recovered: सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता; टेकला के जंगल से हथियारों का जखीरा और तोयामेटा से 24 लाख रुपये नकद बरामद

Share:

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले से सुरक्षा बलों के लिए एक और बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता की खबर सामने आई है। क्षेत्र में नक्सलवाद के कमजोर और समाप्त होने के बाद अब सुरक्षा बल उनके द्वारा पीछे छोड़ गए ठिकानों और सामग्रियों को ढूंढने के सघन अभियान में जुटी हुई है। इसी कड़ी में जवानों ने नक्सलियों के एक बड़े गोपनीय डंप को खोज निकालने में कामयाबी हासिल की है।

इस विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने टेकला के घने जंगलों से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों और गोला-बारूद का एक बहुत बड़ा जखीरा बरामद किया है। इसके साथ ही, तोयामेटा इलाके में की गई कार्रवाई के दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखी गई 24 लाख रुपये की भारी-भरकम नगद राशि भी हाथ लगी है। माना जा रहा है कि यह रकम संगठन द्वारा जबरन वसूली के जरिए जुटाई गई थी।

नक्सलियों के इस बड़े डंप और भारी नकदी की बरामदगी ने उनके बचे-कुचे नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। बस्तर और नारायणपुर क्षेत्र के आला अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों के पूरी तरह सफाए के बाद भी जंगलों में इस तरह के सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे, ताकि उनके द्वारा छिपाए गए हथियारों और पैसों का गलत इस्तेमाल न हो सके और क्षेत्र में पूर्ण शांति बहाल रहे।

Share: