रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मकान निर्माण के नाम पर एक सरकारी महिला पशु चिकित्सक से 51 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिल्डर ने रकम लेने के बाद केवल मकान का ढांचा तैयार किया और निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर अपना कार्यालय बंद कर दिया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मोहित सोलंकी और उसके पिता गुलाब सिंह सोलंकी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक साजिश रचने सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार, मकान निर्माण के लिए बड़ी रकम देने के बावजूद निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया। पुलिस अब मामले से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है तथा आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।