BREAKING

Crime News: शादीशुदा प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, शादी नहीं होने से नाराज था युवक

Share:

रायपुर। राजधानी के माना थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वीरू धीवर (26) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में महिला को आग लगाने की बात स्वीकार की है।

शादी नहीं होने से था नाराज

पुलिस के मुताबिक, आरोपी वीरू धीवर का विवाहिता राजकुमारी साहू के साथ प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। आरोप है कि दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था। शादी नहीं हो पाने और महिला के अन्य लोगों से संपर्क को लेकर आरोपी नाराज था। इसी गुस्से में उसने वारदात को अंजाम देने की बात पुलिस को बताई है।

पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

घटना माना थाना क्षेत्र में हुई, जहां आरोपी पर महिला के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है। आग की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच जारी

पुलिस आरोपी से घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है। वारदात के पीछे की परिस्थितियों और दोनों के बीच संबंधों से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share: