रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब स्थित मरीन ड्राइव में भव्य ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 25 लाख से अधिक दीये प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा मरीन ड्राइव दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं आम नागरिक शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। विशाल दीपोत्सव ने तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर एक भव्य और आकर्षक दृश्य प्रस्तुत किया।
25 लाख से अधिक दीयों की रोशनी से रायपुर का तेलीबांधा मरीन ड्राइव हुआ रोशन
गोपेश साहू
अध्यक्ष जोन क्रमांक 9 नगर निगम रायपुर
पार्षद -पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 09