BREAKING

Shaheed Park Jagdalpur: शहर के पुराने शहीद पार्क का होगा कायाकल्प, महापौर ने दिए सुधार के निर्देश

Share:

जगदलपुर। लंबे समय से अपने कायाकल्प का इंतजार कर रहे शहर के प्रमुख और पुराने शहीद पार्क की तस्वीर अब बदलने की तैयारी है। पार्क में सुविधाओं के विस्तार और व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर नगर निगम ने पहल शुरू की है।

महापौर संजय पांडे ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ शहीद पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क की मौजूदा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पार्क के विस्तार और सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों को पार्क की मौजूदा स्थिति का आकलन कर आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए कहा गया है।

शहर के पुराने पार्कों में शामिल शहीद पार्क कभी लोगों की चहल-पहल से गुलजार रहता था। अब इसके कायाकल्प की पहल से स्थानीय लोगों को बेहतर हरित और मनोरंजन स्थल मिलने की उम्मीद है।

Share: