आज वार्ड क्रमांक 51, लाल बहादुर शास्त्री क्षेत्र में चल रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का बारीकी से अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम के दीपक जायसवाल जी उपस्थित रहे। साथ ही जोन 9 के अध्यक्ष श्री गोपेश कुमार साहू जी एवं जोन क्रमांक 9 के आयुक्त राकेश शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि जयंत साहू ,शरद कुमार ध्रुव, शोएब खान एवं पद्माकर श्रीवास भी मौजूद रहे।